" स्वर्गीय के.पी.एस. गिल "
श्री कंवर पाल सिंह गिल
KPS Gill जी भारत माता के वो शेर पुत्र हैं, जिनकी कहानी सभी स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए।
इन्होंने बताया कि राष्ट्र से बड़ा ना धर्म ना जाति, जो राष्ट्र के विरुद्ध उसे जीने का हक नही ।
पंजाब को खालिस्तानियों से खाली करने वाला भारत माता का सच्चा बेटा।
चेहरा देखते ही आतंकवादियों के प्राण निकल जाते थे।
KPS Gill जी के कारण ही पंजाब में शांति रही है, क्योंकि उन्होंने पंजाब के आतंकवाद को अकेले काबू कर लिया था, जब सरकार की सभी व्यवस्था विफल हो रही थी, और खालिस्तानी आतंकवादी कत्लेआम मचाये हुए थे, तो भारत माँ का एक सच्चा शेर सिख उनसे भीड़ गया और आतंकियों को बचने की जगह नही बची थी।
भारत विभाजन के समय बचपन मे उनकी माता जी ने KPS Gill जी को दो तलवारें देते हुए कहा था,"यदि उपद्रवी (उस समय मुस्लिम) उनके घर पर हमला करें तो पहले एक तलवार से अपनी छोटी बहन का गला काट देना, बहन उनके हाथों में ना आए, और दूसरी तलवार लेकर अंत तक लड़ते रहना"
KPS Gill जी का जीवन चरित्र व उनकी लिखी किताबें पंजाब व the knights of falsehood बहुत प्रचलित है, व सभी देशभक्त लोगो को पढ़नी चाहिए, जिससे आपको उस समय की सच्चाई व भारत विभाजन का सच पता चलेगा।
KPS Gill एक superhero हैं, जिनके विषय में जितना भी लिखें कम ही होगा।
KPS Gill आप हमेशा हम सभी भारतीयों के ह्रदय में रहेंगे।
जय हिन्द 🇮🇳 🚩
साभार: Mukesh Gaud
0 Comments